ऊना: नंगल हाइडल नहर में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, अग्निशमन विभाग और सतर्क लोगों ने बचाई उसकी जान
संतोषगढ़ के नरेश कुमार ने बुधवार सुबह नंगल हाइडल नहर में आत्महत्या का प्रयास किया। सौभाग्यवश नहर में पानी का स्तर कम था और मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता से उसे बाहर निकाल लिया। अग्निशमन विभाग की टीम ने युवक को नहर से बाहर निकाला और उसे परिजनों के हवाले किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नरेश मानसिक परेशानियों से जूझ रहा था।