शहर के पुरानी नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब राजस्व विभाग के पटवारी महेश मालवीय और नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल के बीच तीखी बहस हो गई। कार्यक्रम के दौरान किसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते तू-तू मैं-मैं में बदल गई।