धमतरी: जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन ने अछोटा को प्रदान किया पानी टैंकर, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
धमतरी जिले के ग्राम पंचायत अछोटा में 7 जून को जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन ने 15वें वित्त की 2.50 लाख की लागत से निर्मित पानी टैंकर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि गर्मी में जल संकट से निपटने और पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए टैंकर दिया गया है। वित्त आयोग की राशि जनहित में खर्च की जा रही है। सरपंच संतोषी बाई ढीमर ने आभार जताते हुए कहा कि इसकी।