दौसा: सावन के अंतिम सोमवार को देवगिरी पर्वत पर पहुंचे हजारों श्रद्धालु, दिन भर लगी लंबी लाइने, हुआ महा आरती का विशेष आयोजन
Dausa, Dausa | Aug 4, 2025 सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव की पूजा के विशेष महत्व को समझते हुए हजारों की संख्या में भक्त और श्रद्धालु देवगिरी पर्वत पर स्थित बाबा नीलकंठ के दरबार में पहुंचे और वहां लंबी लाइनों में लगकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर महा आरती का भी आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पूरी भक्ति भाव के साथ सहभागिता की