लोहरदगा: लोहरदगा में सेवा भारती द्वारा 199वें सप्ताह का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 लोगों का हुआ स्वास्थ्य जांच
लोहरदगा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा रविवार को लगातार 199वें सप्ताह भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 7:30 बजे जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, चिकित्सक डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी और मुकेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया