मथुरा: हाईवे पुलिस ने पिस्टल और तमंचे के साथ दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार
हाईवे थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से खास सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भरतपुर रोड से अडूकी रोड परिक्रमा मार्ग के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से एक .32 बोर की पिस्टल व दो जिंदा कारतूस और एक .315 बोर का अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।