अमानगंज: हनुमतपुरा में टाइगर मूवमेंट से दहशत, तीन दिन से वन विभाग अलर्ट
Amanganj, Panna | May 11, 2026 अमानगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम हनुमतपुरा में पिछले तीन दिनों से टाइगर के मूवमेंट को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। टाइगर की मौजूदगी की आशंका के चलते वन विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल रखा है और लगातार निगरानी की जा रही है।