मुंगावली पुलिस को शनिवार को शाम के समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मुंगावली में बस स्टैंड परिसर में कोई युवक सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से पेडढाना निवासी धनपाल कटारिया उम्र 26 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।