रायसिंहनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 38 किलो 250 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बुधवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने हुसैन खान के नोहरे से डोडा पोस्त बरामद किया। कार्रवाई की सूचना पर दूसरा तस्कर सलीम खान फरार हो गया। SHO महावीर बिश्नोई के निर्देशन में SI ओमप्रकाश व टीम ने बेरीवाला बाग के पास कार्रवाई की।