छोटीसादड़ी: अधिवक्ता अपहरण मामले में दो और आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने अधिवक्ता अभिषेक सोलंकी के अपहरण और मारपीट मामले में कार्रवाई करते हुए दो अन्य वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मामले के मुख्य आरोपी हरिओम तेली को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस के अनुसार, अधिवक्ता अभिषेक सोलंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 जुलाई की रात बालाजी मंदिर से घर लौटते समय कुछ लोगों ने