झालरापाटन: झालरापाटन में कांग्रेस का नारी न्याय सम्मेलन आयोजित, महिला प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झालरापाटन में रविवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस की ओर से नारी न्याय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी थीं।उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के मुद्दों पर प्रदेश और केंद्र की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। चौधरी ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा के हालात चिंताजनक है।