दतिया नगर: दतिया-भांडेर रोड पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, माता-पिता गंभीर घायल
दतिया जिले के भांडेर में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक संदीप अहिरवार की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दतिया-भांडेर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। मृतक संदीप अहिरवार शिवपुरी जिले के राजपुरदयाल गांव का निवासी था और फिलहाल दतिया की सिद्धार्थ कॉलोनी में रह रहा था।