सुपौल: युवाओं ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान, मानवता की मिसाल पेश की
Supaul, Supaul | May 30, 2026 सुपौल के मल्हद गांव निवासी सुबोध चौधरी की पत्नी मीरा देवी तीन दिन पूर्व ट्रेन से उतरने के दौरान पैर फिसल जाने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उन्हें सुपौल के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने दो यूनिट ए पॉजिटिव (A+) रक्त की आवश्यकता बताई।