जींद: पटियाला चौक निवासी महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला किया गया दर्ज
Jind, Jind | Feb 27, 2024 मंगलवार को जींद पुलिस ने बताया कि नगुरा गांव निवासी सुनील ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी पत्नी प्रीति को श्याम नगर निवासी सुनील जांगड़ा, सुमन, सुनीता, अनीता, चिंटू, राहुल व रिंकू ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया था जिसके बाद उसकी पत्नी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।