जींद: जींद शहर के राजनगर स्थित मकान से ₹50000 की नगदी व सोने-चांदी के गहने चोरी,अज्ञात पर केस दर्ज
Jind, Jind | Feb 27, 2024 शहर के कैथल रोड पर स्थित राज नगर निवासी अनीता ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 24 फरवरी को कोई अज्ञात उसके मकान से ₹50000 की नगदी,सोने के कुंडल,तबीजी ,चांदी की दो जोड़ी पाजेब, गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया।वही आज मंगलवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।