जशपुर: रजिस्टर में मौजूद डॉक्टर, लेकिन चेंबर खाली, जिला अस्पताल में मरीज बेहाल
जशपुर जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का रोना अक्सर सुनने को मिलता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। अस्पताल के उपस्थिति रजिस्टर के मुताबिक यहां पूरे 43 डॉक्टर पदस्थ हैं। गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार 16 डॉक्टरों ने अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई, लेकिन जब मरीज