मिर्ज़ापुर: संचारी रोग अभियान का डीएनए शुभारंभ, सीएमओ कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार की सुबह 11:00 बजे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। मोर्चाघर स्थित सीएमओ कार्यालय परिशर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौजूद आशा और एएनएम को घर घर जाकर संचारी रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी जी लाल, सीएमओ सीएल वर्मा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।