मिर्ज़ापुर: अपर हिनौती गांव में गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत के मामले में ठेकेदार की लापरवाही पर दर्ज किया गया मुकदमा
पड़री थाना क्षेत्र के अपर हिनौती गांव में सोमवार को गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत होने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया था। सोमवार को घर से खेलने निकल दो बच्चों की इंडियन आयल टर्मिनल के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। मौके पर एसडीएम सदर और सीओ सदर मौजूद रहे।