मिर्ज़ापुर: थाना विंध्याचल में एक युवक द्वारा अवैध चाकू लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना विंध्याचल के अमरावती चौराहे के पास एक युवक द्वारा अवैध चाकू लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे पुलिस अधीक्षक सोमेंन वर्मा ने तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए थाना विंध्याचल पुलिस के उप निरीक्षक विजय शंकर तिवारी मंगलवार की शाम लगभग 4:00 बजे विंध्याचल क्षेत्र के नचनिया बारी से अभियुक्त गोरे उर्फ संदीप बिंद निवासी नचनिया बारी को गिरफ्तार किया ।