टिमरनी: टिमरनी सहित जिलेभर से पहुंचे फरियादी, कलेक्टर की जनसुनवाई में उठीं सड़क, बिजली, पानी, मुआवजा और खाद की समस्याएं।
Timarni, Harda | Jun 30, 2026 हरदा जिले में आज 30 जून दोपहर 2 बजे आयोजित जनसुनवाई में टिमरनी सहित जिलेभर से पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के सामने रखीं। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।