सहारनपुर: नाबालिग का अपहरण कर बाइक पर खेत में ले जाकर साथियों संग किया दुष्कर्म, सदर बाजार पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
सहारनपुर में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण किया गया और फिर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मुख्य आरोपी को घटना के एक दिन के भीतर अरेस्ट कर लिया है। यह घटना 1 जून 2026 की बताई जा रही है।