रामपुर: ग्राम नगली भगवंत के भट्टे के निकट बुलेट की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत, जिला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Oct 21, 2025 मंगलवार को सुबह दस बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना शहज़ादनगर क्षेत्र के ग्राम जसमौली निवासी 22 वर्षिय रवि कुमार चेन्नई में हेयर कटिंग का काम करते थे। शुक्रवार को दीपावली मनाने घर आए थे। सोमवार को रात साढ़े आठ बजे कैमरी से सामान लेकर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। ग्राम नगली भगवंत के भट्टे के निकट बुलेट की टक्कर से मौत हो गई।