सैदपुर: सादात में बड़ा हादसा, स्टेयरिंग फेल होने से सब्जी लदा पिकअप सड़क किनारे पलटा, बड़ी मात्रा में बर्बाद हुई सब्जियाँ
सादात थानाक्षेत्र के शिशुआपार स्थित अमरहिया कुटी के निकट शुक्रवार को तड़के एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गयी। वाराणसी से सब्जी लादकर जखनियां जा रहा एक तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में पिकअप चालक विक्की साहू बाल-बाल बच गया, उसे केवल मामूली चोटें आईं हैं। घटना में पिकअप पर लदी भारी मात्रा में सब्जियाँ बर्बाद हो गईं।