बीकानेर: कमला कॉलोनी में आपसी विवाद के चलते चाकूबाजी में पति की मौत, पत्नी और एक अन्य घायल
कोटगेट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने खौफनाक मोड़ ले लिया। घरेलू कलह के चलते हुई मारपीट और चाकूबाजी में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और मृतक का भाई घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सीआई विश्वजीत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।