बीकानेर: कलेक्ट्रेट परिसर में कैदियों द्वारा बनाए गए हस्त निर्मित सामान की स्टाल लगाई गई, आईजी हेमंत शर्मा ने किया उद्घाटन
बीकानेर में जेल प्रशासन की अनोखी पहल देखने को मिली जहाँ जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशेष स्टॉल का उद्घाटन किया गया, जिसमें कैदियों द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया। इस स्टॉल का शुभारंभ आईजी हेमंत शर्मा और जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने संयुक्त रूप से किया इस अवसर पर एसपी कावेन्द्र सिंह सागर और एएसपी सौरभ तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। का