बहराइच: लालपुर मीरामऊ गांव में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं के डांस पर विवाद, दबंगों ने परिवार पर किया हमला
बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बार बालाओं के डांस कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों में पिता-पुत्र समेत चार लोग शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना लालपुर मीरामऊ गांव में हुई। गांव के निवासी माता प्रसाद के बेटे प्रभु का गौना था। पुलिस जांच में जुट गई है।