चेनारी: महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस ने चेनारी में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
Chenari, Rohtas | Jun 30, 2026 बढ़ती महंगाई, पेपर लीक, अपराध, भ्रष्टाचार और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे नगर पंचायत चेनारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चेनारी ब्लॉक कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।