बिधूना: बेला में मोहर्रम के अवसर पर प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बेला में मोहर्रम को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा बेला (औरैया)। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बेला कस्बे में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान अधिकारियों ने ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया।