चाचौड़ा: जिले में अपराधियों बदमाशों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जिले के सभी थाना क्षेत्र में कांबिंग गस्त में पकड़े 91 वारंटी
गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में जिले में अपराधियों बदमाशों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। 5 जुलाई को एसपी ने बताया, 4 और 5 जुलाई की रात सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों ने कांबिंग गस्त की। विभिन्न मामलों में फरार बदमाश हिस्ट्रीशीटर जिला बदर वारंटी की जांच की गई। 91 वारंटी जिसमें 44 स्थाई और 47 गिरफ्तारी वारंटी शामिल है, पकड़े गए है।