पंचकूला: जिला परिषद् सदस्य बहादुर राणा ककराली ने गांव सरकपुर में राजपूत धर्मशाला का फीता काट कर किया शुभारंभ
गांव सरकपुर में राजपुत धर्मशाला का कार्य पूर्ण होने पर सभी गांव वासियों ने आज लड्डू बांट कर ख़ुशी मनाई और जिला परिषद् सदस्य बहादुर राणा ककराली का धन्यवाद किया। इस दौरान जिला पार्षद ने बताया कि उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल में अपने वार्ड के लगभग अधिकतर कार्यों को अमलीजामा पहनाने में तत्परता निभाई है और भविष्य में भी इससे तेज गति से विकास कार्य होगे।