राजातालाब: साइबर कैफे संचालक से मारपीट, तोड़फोड़ और ₹35 हजार लूटने का आरोप
साइबर कैफे संचालक से मारपीट, तोड़फोड़ और 35 हजार रुपये लूटने का आरोप वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एक साइबर कैफे संचालक के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। हमले में संचालक की अंगुली गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया है।