बांसवाड़ा: जिला भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किया रक्तदान
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंगलवार सुबह 11बजे भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के नेतृत्व मे रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया गया। इस दौरान जिले भर के सभी मंडलो के भाजपा कार्यकर्त्ताओ व जिला पदाधिकारीयो तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओ ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान शिविर मे हिस्सा लेकर रक्तदान किया। बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।