महसी: महसी इलाके में तेज गरज के साथ हुई बारिश, गेंहू की फसल गिरकर हुई बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें।
महसी इलाके में रविवार को तेज गरज के साथ हुई बारिश से किसान चिंतित हैं। बारिश और हवा से गेहूं की फसल गिरकर बर्बाद हो गई है। किसन की माने तो फसल इस बार अच्छी थी। लेकिन बे मौसम बारिश और हवा ने फसल को चौपट कर दिया है। जिससे अब किसानों की लागत वापस लौटती दिखाई नहीं दे रही। मसूर व गन्ने की फसल को ही इस बारिश से लाभ दिखाई दे रहा है।