महसी: नकहुआ से चोरी के आरोपी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि राजू पुत्र खेलावन निवासी नकहुआ को शनिवार शाम उप निरीक्षक रामप्रवेश यादव, कमलेश यादव, कांस्टेबल दयानन्द सिंह ने गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत था।।