गायघाट: सेनिया गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, छह परिवारों की लाखों की संपत्ति नष्ट
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के महमदपुर सूरा पंचायत के सेनिया गांव में बुधवार दोपहर करीब दो बजे बिजली की शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में देवनारायण राय गुलाब राय, सुबोध राय, झड़ीलाल राय कमोद राय और गोलू राय का घर जल गया। इस घटना में एक ट्रैक्टर एक बाइक समेत घर के अन्य सामान जल गए।