चायल: नेवादा ब्लॉक अंतर्गत डहिया गांव में विधायक पूजा पाल ने आंधी पीड़ितों से की मुलाकात, मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन
चायल विधानसभा क्षेत्र के डहिया गांव में दो दिन पूर्व आई तेज आंधी से प्रभावित परिवारों से शुक्रवार 5 बजे को विधायक पूजा पाल ने मुलाकात की। आंधी से कई घर, पेड़ और टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गए थे तथा तीन लोग घायल हुए थे। विधायक ने पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उप जिलाधिकारी से वार्ता की और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।