घोड़ाडोंगरी: सारणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी नेटवर्क की 3 फरार महिला आरोपी गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सारणी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर की गई। पुलिस को विवेचना के दौरान पहले से गिरफ्तार आरोपियों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।