देवास के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की है। बैरागढ़ फॉरेस्ट चौकी के पास जंगल में जुआ खेल रहे 12 लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। कार्रवाई में ₹5 लाख 55 हजार 100 रुपए नकद, 15 मोबाइल फोन, एक कार और 5 मोटरसाइकिल समेत कुल ₹12 लाख 86 हजार 200 रुपए की सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर की रात करीब 7:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में करीब 25 से 30 लोग रुपए की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद बागली एसडीओपी संजय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं और जंगल की चारों तरफ से घेराबंदी की गई।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि पुलिस ने पीछा कर 12 लोगों को पकड़ लिया। मौके से ताश की गड्डियां, नकदी, मोबाइल और वाहन जब्त किए गए।
कार्रवाई में बागली, उदयनगर, कांटाफोड़ थाना और चापड़ा चौकी की पुलिस टीम शामिल रही। मामले में थाना कांटाफोड़ में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ जुए से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
VO
कांटाफोड़ के जंगल में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी दबिश। बैरागढ़ फॉरेस्ट चौकी के पास घेराबंदी कर पुलिस ने 12 जुआरियों को पकड़ा। मौके से 5 लाख 55 हजार 100 रुपए नकद, 15 मोबाइल, एक कार और 5 बाइक समेत 12 लाख 86 हजार 200 रुपए की सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई चार थानों की संयुक्त टीम ने की।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews