टेहरोली: बसारी में शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन, मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल
तहसील टहरौली क्षेत्र के बसारी में आज गुरुवार को शाम 4 बजे खुलने वाली देशी शराब की दुकान को बंद कराने के लिए एकजुट हुई महिलाओं ने कहा ग्राम में देशी शराब का ठेका खुलने पर विद्यालय जाने वाले स्कूली बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा एवं शराबी आने जाने से मुहल्ले की शांति व्यवस्था बिगड़ेगी जिससे ग्राम में सामाजिक माहौल बिगड़ेगा और लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे हैं