कानपुर: इंजीनियर और MBA पास क्रिकेट खिलाड़ी निकले अंतरराज्यीय साइबर ठग, साइबर क्राइम पुलिस ने किया गिरफ्तार
साइबर क्राइम थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने दो अंतरराज्यीय साइबर ठग अनुज तोमर और विवेक शर्मा को गिरफ्तार किया है।डीसीपी क्राइम अतुल कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार शाम 5बजे बताया अनुज तोमर क्रिकेट खिलाड़ी है और विवेक शर्मा बीटेक पास है। दोनों ने मिलकर गोविंद नगर के सुनील कुमार खन्ना से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी की थी।