कानपुर: होटल लैंडमार्क में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की आम सभा आयोजित हुई, निर्विरोध अध्यक्ष बने डॉ. निधिपति सिंघानिया
होटल लैंडमार्क में गुरुवार को 3 बजे उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें राज्य में क्रिकेट के विकास और संघ के संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। वही इस बार सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए डॉ.निधिपति सिंघानिया एक बार फिर से अध्यक्ष चुने गए और प्रेम मनोहर गुप्ता को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।