सदर: प्रयागराज: कीडगंज में तीर्थ पुरोहित पर जानलेवा हमला, 4 नकाबपोश बदमाशों ने मारी 4 गोलियां, SRN में भर्ती
Sadar, Allahabad | May 5, 2026
प्रयागराज के कीडगंज में सोमवार देर रात तीर्थ पुरोहित मार्तंड प्रकाश दुबे (55) पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। दो बाइकों से पहुंचे चार नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक के बाद एक चार गोलियां मारीं और भाग निकले। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घायल पुरोहित को तत्काल एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।