गोहरगंज: मंडीदीप में एलपीजी पाइपलाइन पर मॉकड्रिल, दमकलें पहुंचीं, इमरजेंसी में सिस्टम की जांच
शहर में शुक्रवार दोपहर एलपीजी पाइपलाइन से गैस लीक और आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया। तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभ्यास किया। बाद में गेल गैस के महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि यह एक मॉकड्रिल थी, जिसका उद्देश्य आपातकालीन प्रतिक्रिया का परीक्षण करना था।