सहारनपुर: कुतुबशेर पुलिस ने 225 ग्राम चरस के साथ हिस्ट्रीशीटर तस्कर को किया गिरफ्तार, कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं
सहारनपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। सोमवार को थाना कुतुबशेर पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत कार्रवाई करते हुए 225 ग्राम अवैध चरस के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी अरशद उर्फ कनकटा है, जिसे मानकमऊ क्षेत्र में खंडहरों के पास नहर की ओर जाने वाले रास्ते से दबोचा गया।