अटेर: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों को HPV टीका ज़रूर लगवाएँ: CMHO डॉ. जेएस यादव
Ater, Bhind | Apr 1, 2026 भिंड के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव ने बुधवार को कार्यालय से जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 14 वर्ष तक की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका अवश्य लगवाएं।उन्होंने कहा कि यह टीका किशोरियों के लिए बेहद जरूरी है और इसके लगने से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।