मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में ‘थप्पड़ गैंग’ का आतंक, मंदिर से लौट रहे युवक पर हमला, CCTV बना सुराग, तलाश शुरू
मुजफ्फरनगर में ‘थप्पड़ गैंग’ का आतंक बढ़ता जा रहा है। बाइक सवार युवक राह चलते लोगों को पीछे से थप्पड़ मारकर फरार हो रहे हैं। ताजा मामला गौशाला मोहल्ले का है, जहां मंदिर से लौट रहे दीपक पर हमला हुआ और उसकी नाक से खून निकल आया। घटना CCTV में कैद होकर वायरल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।