#10ब्रेकिंग ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे
उन्नाव में आयोजित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर तीनों वरिष्ठ नेताओं का अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विकास से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित हैं।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक एवं कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन द्वारा
Unnao, Unnao | Jul 13, 2026