बयाना: बिजली कटौती से नाराज स्कूल संचालक और व्यापारी डिस्कॉम ऑफिस पहुंचे, ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग
बयाना कस्बे में लगातार हो रही अनियमित और अघोषित बिजली कटौती से नाराज निजी स्कूल संचालकों और व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने डिस्कॉम कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। प्रतिनिधिमंडल ने एईएन मानसिंह मीणा को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था में सुधार और निर्बाध आपूर्ति की मांग की।