गोला: भस्मा गांव में छत से गिरते बारिश के पानी को लेकर युवती की हत्या, 30 पर केस दर्ज, 9 गिरफ्तार
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के भस्मा गांव में बारिश के पानी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बीए की छात्रा श्रुति (21) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह परीक्षा देकर घर लौटी थी, तभी विवाद के दौरान हमला हुआ। छत से गिर रहे पानी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट, ईंट-पत्थर और चाकूबाजी हुई।