शामली: शामली जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, 301 वाहनों के काटे गए चालान
Shamli, Shamli | May 7, 2026 गुरूवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में एसपी एनपी सिंह के आदेश पर यातायात सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 301 वाहनों के चालान किए। विभिन्न चौक चौराहों व मुख्य मार्गों पर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया गया।